Search

 
 
 

धनबाद: थाना हाजत में बंद बाइक चोरी के आरोपी की तबीयत बिगड़ी

 

पुलिस ने एसएनएमएमसीएस में कराया भर्ती, डॉक्टरों को जहर का शक

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच परिसर से बाइक चोरी के आरोप में सरायढेला पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये युवक की तबीयत सोमवार 3 जुलाई देर रात बिगड़ गयी. पुलिस ने अनहोनी की आशंका पर आनन-फानन उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. डॉकटरों ने जहर का सेवन की आशंका जताते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. आरोपी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से पहले उसने प्रतिबंधित टेबलेट का सेवन किया था. उसी का असर सरायढेला थाना में हुआ और देखते देखते हालत बिगड़ने लगी. ज्ञातव्य है कि सोमवार 3 जुलाई की सुबह बाइक चोरी की मंशा से एसएनएमएमसीएच पहुंचे निशार आलम को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था. भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी पिटाई भी की और सराय ढेला पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई, जहां देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही