Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गर्मी हुई तकलीफदेह, 40 डिग्री पहुंचा कोयलांचल का पारा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-ministry-of-railways-does-not-pay-heed-to-the-demands-of-mp-pn-singh/">(Dhanbad)

कोयलांचल तप रहा है. भीषण गर्मी से जनमानस हलकान है. 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इधर, बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. न बाहर चैन और न घर में आराम है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को बिना सूचना के घंटों बिजली गुल रह रही. हीरापुर, धैया, बैंक मोड़ सहित बड़े इलाकों में कई बार बिजली कटी. दोपहर में बिजली नहीं रहने परेशानी और बढ़ गई. 24 घंटे में 6 से 7 घंटे बिजली गुल रही.

न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की वृदधि

धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. दो दिन बाद यानी 16 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं.

ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या

जिले के दामोदरपुर, करमाटांड़, भूली, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, निरसा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली के शटडाउन, पावर कट के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझ रहे हैं. बिजली की चोरी और लोड बढ़ने के कारण भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं भी बढ़ गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-stop-production-at-dahibari-colliery-on-demand-of-electricity-and-water/">धनबाद

: बिजली-पानी की मांग पर ग्रामीणों ने दहीबाड़ी कोलियरी में उत्पादन ठप किया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही