Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अस्पताल ने मरीज का ऑपरेशन किया, नहीं निकला स्टोन, डकार ली आयुष्मान की राशि

Gomoh : आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज के नाम पर गरीब ठगे जा रहे हैं. योजना का लाभ मरीजों को  कम, अस्पतालों को ज्यादा मिल रहा है. इसी तरह का मामला गोमो में प्रकाश में आया है. खेड़ाबेड़ा गांव निवासी तुलसी महतो की पत्नी कुमारी देवी (55 वर्ष) को पेट में दर्द की शिकायत थी. जांच में किडनी में स्टोन का पता चला. महिला ने धनबाद के बरवाअड्डा स्थित सनराइज अस्पताल में दिखाया. वहां आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य  योजना के तहत 11 फरवरी को उसका ऑपरेशन हुआ. डॉक्टर ने बताया कि उसकी किडनी में 13 एमएम का स्टोन था, जिसे आपरेशन कर निकाल दिया गया है. इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई. लेकिन मरीज की परेशानी दूर नहीं हुई. 16 मार्च को उसने धनबाद के भदानी अस्पताल में जांच कराई, तो  पता चला कि ऑपरेशन में किडनी का स्टोन निकला ही नहीं. यह सुन परिजन हैरान रह गए. आश्चर्य यह कि अस्पताल ने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकार से ऑपरेशन मद में मिलने वाली राशि भी निकाल ली. महिला के पति तुलसी महतो ने गांव लौटकर घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों को दी. इससे ग्रामीणों में अस्पताल के प्रति रोष है. ग्रामीणों ने गोलबंद होकर इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करने की ठानी है. वहीं, 17 मार्च को अस्पताल जाकर मामले को उजागर करने का भी मन बनाया है.

अस्पताल के मैनेजर बोले- आरोप बेबुनियाद

इस संबंध में पूछे जाने पर सनराइज अस्पताल, बरवाअड्डा के मैनेजर कुणाल कुमार ने कहा कि मरीज द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद और गलत है. मरीज कुमारी देवी की किडनी 90% खराब हो चुकी है. उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल जाने का सुझाव दिया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल ने किडनी में स्टोन का ऑपरेशन किया ही नहीं. केवल किडनी में डीजे स्टैंड लगाया गया है, ताकि किडनी की स्थिति और नहीं बिगड़े. पूरे इलाज में 7 हज़ार रुपए खर्च पड़ा होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/students-of-dhanbad-college-of-nursing-allege-tampering-in-result-road-jam/">धनबाद

कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने लगाया रिजल्ट में छेड़छाड़ का आरोप, सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही