Search

धनबाद: तीखी धूप ने कराया गर्मी का एहसास, सड़कें हुई वीरान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 37 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहरा रहा. दिन में तीखी धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया. सड़कों पर चल रहे लोग भी धूप की तपिश से बेचैन दिखे. गर्मी से बचने के लिए लोगों ने स्कार्फ, छाता और टोपी आदि का उपयोग शुरू कर दिया है. सड़क के किनारे सजे शीतल पेय पदार्थ, शर्बत, लस्सी नारियल पानी तरबूज की दुकानें सज गई हैं. दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर चला आया.

    अपराह्न तीन बजे के बाद बादलों ने दी राहत

अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान पर आंशिक बादल छा गए, जिससे तीखी धूप से लोगों को राहत मिली. हालांकि उमस भरी गर्मी बरकरार रही. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है. आसमान में आंशिक बादल का भी आना जाना लगा रहेगा. लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलती रहेगी. 9 अप्रैल को धनबाद सहित राज्य के निकटवर्ती मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp