Search

धनबाद : राममनोहर लोहिया के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत- तारकेश्वर

Sindri : राजद ने प्रखर चिंतक और समाजवाद के अगुवा डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई. सिंदरी स्थित राजद कार्यालय में  23 मार्च को आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया गया. राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि स्व. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. समाज सेवा में जननायक कर्पूरी ठाकुर व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर उन्होंने गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी. धनबाद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पाल व विनय सिंह ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेश राउत, हरवेन्द्र सिंह, प्रकाश महतो, अशोक चन्द्रा, मुक्सेद आलम, मुश्ताक अंसारी, संतोष कुमार, राजू यादव, विक्रम यादव, संजीत यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद-बोकारो">https://lagatar.in/central-government-gave-a-gift-of-2500-crores-to-dhanbad-bokaro/">धनबाद-बोकारो

को केंद्र सरकार ने दिया 2500 करोड़ का तोहफा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp