Search

 
 
 

धनबाद: ‘टूटे किचन शेड में बनता है मध्याह्न भोजन’ की खबर का हुआ असर

 

डीसी बरुण रंजन ने बीडीओ को दिया मरम्मत कराने का निर्देश, काम शुरू

Maithan/ Lagatar Impact : मैथन के वरीय बुनियादी विद्यालय में पिछले दो माह से टूटे किचेन शेड में बच्चों के लिए एमडीएम बनाने की खबर बुधवार 23 अगस्त को "लगातार पोर्टल" पर चलने का जबरदस्त असर हुआ है. खबर को धनबाद के डीसी वरुण रंजन ने गंभीरता से लिया. डीसी ने एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार को निर्देश दिया कि अविलंब विद्यालय का किचेन शेड की मरम्मत कराई जाए. बीडीओ ने गुरुवार 24 अगस्त को प्रखंड के कनीय अभियंता मुकेश एवं विवेक को विद्यालय के किचेन शेड की मरम्मत कराने का निर्देश दिया और कहा कि अविलंब काम शुरू करें. कनीय अभियंता मिस्त्री व मजदूरों को लेकर विद्यालय पहुंचे और किचेन शेड का मेजरमेंट लिया. इसके बाद एसबेस्टस सहित अन्य सामग्री खरीद कर लाई गई और मरम्मत का काम शुरू किया गया. बीडीओ श्री कर्मकार ने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत का काम आज पूरा नहीं हो सका.  कल शुक्रवार 25 अगस्त को शेड की छत पर नया एसबेस्टस चढ़ा दिया जाएगा. कहा कि बच्चों को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है. इसमें किसी तरह की कोताही बरतने नहीं दी जा सकती है. इधर किचेन शेड की मरम्मत शुरू होने से रसोइया, बच्चों एवं शिक्षकों में खुशी व्याप्त है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही