Search

 
 
 

धनबाद : बदलते परिवेश में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की अहमियत ज्यादा- डॉ. डीके सिंह

 
Sindri : बीआईटी सिंदरी के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 21 सितंबर को तकनीकी उत्सव धात्विका का पोस्ट हैंडलिंग समारोह आयोजित किया गया. कॉलेज के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग ज्ञानप्रचारक के रूप में कॉलेज का नाम बढ़ा रहा है. बदलते तकनीकी परिवेश में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की अहमियत बढ़ी है. इसमें अपार संभावनाएं हैं. विभागाध्यक्ष डॉण् बीएन रॉय ने धत्विका के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा से निभाएं. संयोजक अभिनव कुमार सिंह, सहसंयोजक योगेश कुमार व धत्विका के अन्य सदस्यों ने जूनियर्स को धत्विका में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर नवचयनित पदधारकों को शपथ दिलाई गई. कीर्ति माधवी को समन्वयक मनोनीत किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/special-cleanliness-drive-carried-out-in-trains-at-stations-of-dhanbad-railway-division/">धनबाद

रेल मंडल के स्टेशनों पर ट्रेनों में चलाया विशेष सफाई अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही