Search

 
 
 

धनबाद: डीएसई के शो कॉज पर अब भी प्रभारी प्रधानाध्यापक दे रहे स्पष्टीकरण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मार्च महीने में विद्यालय विकास अनुदान राशि के लैप्स करने के मामले में जिले के 369 प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं वरीय शिक्षकों को किए गए शो-कॉज पर समय समाप्त होने के बाद भी स्पष्टीकरण लिया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार 6 जुलाई को भी कुछ प्रभारी व शिक्षकों ने स्पष्टीकरण जमा कराया. बता दें कि 27 जून को जारी शो कॉज में जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने 2 जुलाई तक ही स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश दिया था. परंतु बीच में 30 जून को हूल दिवस, एक जुलाई को रथ पूजा की छुट्टी होने की वजह से स्पष्टीकरण जमा करने में शिक्षकों को परेशानी हुई. इसीलिए शिक्षकों व प्रभारियों को अतिरिक्त मौका दिया जा रहा है.

  स्थापना की बैठक में रखा जाएगा मामला

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि शिक्षकों के स्पष्टीकरण को एक जगह कंपाइल किया जा रहा है. इसे उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली जिला स्थापना की बैठक में रखा जाएगा. इसी बैठक में शिक्षकों पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि 27 जून को जारी शो-कॉज में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए शिक्षकों का इंक्रीमेंट रोकने और निलंबित किए जाने की बात कही थी.

   शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापकों की कोई गलती नहीं है. यदि विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई होती है तो संगठन आंदोलन की राह चुनेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/5620-children-from-dhanbad-will-appear-in-state-olympiad-examination/">धनबाद

से 5620 बच्चे स्टेट ओलंपियाड परीक्षा में होंगे शामिल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही