Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चों के विकास में माताओं की अतुलनीय भूमिका, इसे भुलाया नहीं जा सकता

Maithon : मैथन (Maithon) 13 मई को मातृ दिवस मनाया गया. शिक्षकों ने बच्चों को मां का महत्व समझाया. डी-नोबिली स्कूल मैथन की ओर से डीवीसी स्टेशन क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें एलकेजी से लेकर कक्षा दो तकके बच्चे अपनी माताओं के साथ शरीक हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्य शुक्ला चौधरी व प्रत्येक कक्षा की  प्रतिनिधि माताओं ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य शुक्ला चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का अतुलनीय योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. बच्चों ने शुभकामना कार्ड देकर अपनी माताओं का आलिंगन किया. बच्चों व माताओं के लिए खेल भी आयोजित किये गये. सेल्फी स्टैंड पर बच्चों ने अपनी मां के साथ सेल्फी ली और खूब मस्ती की. माताओं की ओर से सुषमा किरण ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन का आभार जताया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/41-heart-patients-of-dhanbad-district-got-registered-only-25-reached-the-screening/">धनबाद

: 41 हृदय रोगियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग में 25 ही पहुंचे  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही