Search

 
 
 

धनबाद : दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने किया इंटरएक्टिव मीट का आयोजन

 
Dhanbad : दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की धनबाद शाखा ने 4 अगस्त को कोल इंडिया लिमिटेड के चीफ़ फाइनेंसियल ऑफ़िसर सीए सुनील कुमार मेहता के साथ इंटरएक्टिव व्याख्यान बैठक की. कार्यक्रम में सीए सुनील कुमार मेहता ने बीसीसीएल के सीएमडी सीए समीरण दत्ता की दक्षता, कौशलता और नेतृत्व का ज़िक्र करते हुए कहा कि सीए समीरण दत्ता ने बीसीसीएल को लॉस मेकिंग से हटाकर प्रॉफिट मेकिंग कंपनी बना दिया है. इस दौरान सीए सुनील कुमार मेहता ने अपने पिछले दिनों को याद किया जब वहां 2011-12 में ब्रांच के अध्यक्ष थे. कार्यक्रम में स्टूडेंट्स एंड मेंबर्स को न्यू टेक्नोलॉजी एंड लाइफ इंपैक्ट के बारे में उन्हें जानकारी दी. मौके पर सीए राजेश मटालिया ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया. सीए एम के भट ने कोल इंडिया लिमिटेड से आये मैनेजर फाइनेंस सीए कुंदन शाही को सम्मानित किया. कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए संदीप पंवार, सचिव सीए राहुल सुरेखा, सिकासा अध्यक्ष सीए नंदकिशोर तुलसियान और कार्यकारी सदस्य सीए शशांक शेखर जायसवाल सहित आईसीएआई धनबाद शाखा के प्रबंध समिति के सदस्य व छात्र उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380107&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर में दाखिले के लिए डीएवी कोयलानगर बना ऑन द स्पॉट एडमिशन सेंटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही