Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  विधानसभा की आंतरिक समिति ने माइनिंग में घोटाले पर जताई नाराजगी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के माइनिंग में बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है, यह बात झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति सह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि कोयला, बालू की लूट मची हुई है. शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में डीएमओ उपस्थित नहीं हुए, जिससे जामताड़ा विधायक भड़क उठे और कहा कि शिकायत ऊपर तक की जाएगी. कहा की सरकारी राशि का बंदरबांट हो रहा है, जांच में भी गड़बड़ी मिली है. सभी की जांच रिपोर्ट वह जमा करेंगे. गड़बड़ी पर निश्चित कार्रवाई होगी. बता दें कि आंतरिक कमिटी के सदस्य सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी धनबाद के सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. विभागों के फाइलों की भी जांच की. जिला माइनिंग पदाधिकारी के बैठक में नहीं पहुचने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस कमेटी का काम है विभागों के काम की समीक्षा करना. उन्होंने कहा कि माइनिंग में बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है तथा पेयजल विभाग में भी गड़बड़ी मिली है. बड़ी-बड़ी योजना पूर्ण नहीं हो पा रही है. पदाधिकारी संवेदक के साथ मिलकर योजनाओं का बंटाधार कर रहे हैं. सभापति के सर्किट हाउस आगमन पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने उन्हें भेंट स्वरूप पौधा प्रदान कर स्वागत किया. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद कुमार सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खनन इंस्पेक्टर, कार्यपालक दंडाधिकारी, पीएचइडी 1 और 2 के कार्यपालक अभियंता समेत‌ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही