Search

 
 
 

धनबाद : विधानसभा समिति की बैठक में उठा कृषि विभाग की जमीन का मुद्दा

 
Dhanbad : विधानसभा अनागत समिति की बैठक 19 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-will-remove-dowry-system-from-yadav-society-and-connect-people-with-education-ramnaresh-singh/">(Dhanbad)

के सर्किट हाउस में हुई. समिति के अध्यक्ष टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में पथ निर्माण, स्वास्थ्य, भवन, परिवहन, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, गृह कारा, कल्याण, ऊर्जा, पुल-पुलिया, सड़क, वन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा हुई. महतो ने कहा कि तोपचांची थाना के समीप कृषि विभाग की जमीन के सौंदर्यीकरण में अनियमितता सामने आई है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने का निर्देश दिया. कहा वे सरकार के समक्ष उक्त जमीन को पीपीपी मोड पर देने का प्रस्ताव रखेंगे. इससे वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. विधायक ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का मुद्दा भी उठा. ऐसी शिकायत मिली है कि राशि नहीं होने के कारण लोगों को योजना के तहत भुगतान नहीं हो रहा है, जबकि विभाग की ओर से बताया गया कि राशि प्राप्त हो गई है और जरूरतमंदों को गंभीर बीमारी के लिए भुगतान किया जा रहा है. कई ऐसे मामले भी प्रकाश में आए, जिसमें काम पूरा होने के बाद भी उसे ड्रॉप कर दिया गया. बैठक में डीएफओ विमल लकड़ा, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, निदेशक एनईपी इंदु रानी, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-plastic-rice-distributed-from-pds-shop-vomiting-diarrhoea-stomach-ache-after-eating/">धनबाद

: पीडीएस दुकान से बांटा प्लास्टिक का चावल, खाने से उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही