Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा भ्रष्टाचार का मुद्दा

Topchachi : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार 9 मई को पंचायत समिति की विशेष बैठक हुई. बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा. बैठक में गोमो जीतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में कहा गया कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 3 डाक्टर उपलब्ध कराये गए हैं. परंतु तीनों डाक्टर नियमित रूप से अस्पताल में नहीं रहते हैं. मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है. बैठक में तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा का टीका गर्मी की छुट्टी से पहले लगाना अनिवार्य है. प्रखंड के मानटांड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्राचार्य को मुस्लिम विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया. विभिन्न पंचायतों में आवास योजना से मिले आवास का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. शिक्षा उप समिति के अध्यक्ष उप प्रमुख हेमलाल महतो की अगुवाई में सभी सरकारी स्कूलों के निरंतर भ्रमण का निर्देश प्रखंड प्रमुख आंनद महतो ने दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा तोपचांची उप प्रमुख हेमलाल महतो ने उठाया. उन्होंने कहा कि आवास का लंबित होना और समय पर काम पूरा नहीं हो पाना व्यापक भ्रष्टाचार का परिचायक है. प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों से 10 से 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है. जो गलत है. बैठक में निरंजन मंडल, इनामुल अंसारी, बीईओ राजीव कुमार, बीसीओ अजीत सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही