Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में पंसस की मासिक बैठक में छाया रहा अबुआ आवास में गड़बड़ी का मुद्दा

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक काफी हंगामेदार रही. बैठक में अबुआ आवास में गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा. बीडीओ फणीश्वर रजवार बैठक से बीच में ही उठकर चले गए. इससे नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया. मनमानी नहीं चलेगी के नारे लगाए. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि बैठक में अबुआ आवास में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया गया. पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि जियो टैग में प्रति लाभुक 500 रुपए लिया जा रहा है, इस पर सवाल उठाया गया. इधर, बीडीओ फणीश्वर रजवार ने कहा कि जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की चल रही परीक्षा में ड्यूटी के चलते उन्हें बैठक से उठकर जाना पड़ा. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-home-guard-dg-anil-palta-appeared-in-the-high-court/">रांची

: हाइकोर्ट में हाजिर हुए होमगार्ड के डीजी अनिल पालटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही