धनबाद: रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उठा स्टेशन पर गंदगी का मुद्दा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) कमल किशोर सिन्हा ने कहा है कि कोयला लदान में यात्रियों की सुविधा का विसेष ख्याल रखा जाता है. मंडल मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में 28 अप्रैल शुक्रवार को नवगठित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडल में 15 स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. सिधवार-शंकी (26 किमी) के बीच नई लाइन बनाई गई है. मगरदाहा-मीरचधुरी (16 किमी) और कृष्णाशिला-शक्तिनगर (11 किमी) में दोहरीकरण/तीसरी लाइन चालू की गई है. पिछले वित्तीय वर्ष में धनबाद और गोमोह में भी लिफ्ट लगाई गई है. दिव्यांगों के लिए कुल 15 शौचालयों का निर्माण किया गया है. कुल तीन स्टेशनों को एयरपोर्ट मानक प्रकाश व्यवस्था प्रदान की गई है. 30 स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. डीआरएम ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान धनबाद स्टेशन में 9 वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गया है. साथ ही उन्होने अन्य उपलब्धियां भी गिनाई. समिति के कुल 9 सदस्यों में से 5 सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया.

Leave a Comment