Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्कूल के कमरे में सड़क निर्माण सामग्री रखे जाने का मामला गरमाया, मुखिया व प्रभारी आमने-सामने

Advertisement
Advertisement
कलियासोल प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुकुंदडीह का मामला, किराये पर कमरा देने का आरोप Nirsa : कलियासोल प्रखंड अंतर्गत धोबाडी पंचायत स्थित मुकुंदडीह के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरा में सड़क निर्माण में लगने वाले सामग्री को रखे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने सरकारी स्कूल भवन को भाड़े में देने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक से शिकायत की है. जिसके बाद क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू बुधवार 27 सितंबर को स्कूल परिसर में जांच करने पहुंचे. जांचोपरांत के बाद गौतम साहू ने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौपी जाएगी.

मुखिया बोलीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक वसूल रहे किराया

मुखिया सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सडक बनाने वाली कंपनी को सामग्री रखने के लिए स्कूल भवन का एक कमरे भाड़ा पर दे रखा है. जिससे बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. आरोप लगाया कि इसके एवज में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने ठेकेदार से पैसे, सीमेंट और गिट्टी लिया है.

मुखिया के आरोपों को बताया बेबुनियाद

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र नाथ बाउरी ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि किसी प्रकार का कोई भाड़ा नहीं लिया गया है. स्कूल परिसर में जो भी सीमेंट गिट्टी पाये गये हैं. वह स्कूल मरम्मत के लिए रखा गया है. स्कूल प्रभारी और मुखिया के इस मामले में आमने-सामने आ जाने से ग्रामीण भी पशोपेश में हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cpm-remembers-shaheed-e-azam-on-his-116th-birth-anniversary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद :  116वीं जयंती पर सीपीएम ने शहीद-ए-आजम को किया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही