Search

 
 
 

धनबाद:  भगवान शिव की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी के रोहराबांध स्थित दुबे अखाड़ा में भगवान शिव की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार 24 जुलाई को हुआ. शुरुआत कलश यात्रा से हुई. कलश यात्रा समारोह स्थल से निकल कर प्रियदर्शिनी पार्क, सेवेन लेक पहुंची. वहां जल भरनी के बाद रोहराबांध कॉलोनी का भ्रमण करते हुए पुनः वापस समारोह स्थल पहुंची. कलश यात्रा में हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा. आयोजन कमेटी के पवन ओझा ने बताया कि 26 जुलाई को पूर्णाहुति एवं दिन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भंडारा का आयोजन किया जाएगा. सम्पूर्ण अनुष्ठान आरा निवासी आचार्य शशि भूषण पांडेय द्वारा संपन्न कराया जाएगा. गायक राजू ठाकुर भजन प्रस्तुत करेंगे. कलश यात्रा में गीता देवी, रेणु दूबे, यशोदा कुमारी (बुलेट रानी), प्रभांशी दूबे, प्रांधु दूबे, संविका दुबे, कृष्णा दुबे, सरिता ओझा, कियांश दुबे, मंजू ओझा, स्वाति ओझा, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, रास बिहारी सिंह, रणधीर सिंह, नकुल सिंह, आयोजक हरिशचन्द्र दुवे, मिथिलेश दुबे, रमेश दुबे, बिरेंद्र दुबे, आदित्य दुबे, पवन ओझा सोनू दुबे, धर्मदेव दुबे, लव कुश, मुकेश दुबे, मणि दुबे आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही