Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बाजार समिति सचिव राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पर शनिवार 22 अक्टूबर को एक मजदूऱ ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बरवाअड्डा थाना में शिकायत की है. बाजार समिति में मजदूरी का काम करने वाले युवक प्रिंस कुमार राय ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पिता भरत राय बाजार समिति गेट के समीप अपने ऑटो पर बैठे थे. तभी बाजार समिति के सचिव राकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग कार्यालय से निकलकर आए और गाली गलौज करते हुए डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे पिता के पेट, पीठ जांघ में गंभीर चोट आई है. उसने सचिव पर करवाई की मांग की है. सचिव से बात करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा. [wpse_comments_template]
धनबाद : बाजार समिति सचिव पर मजदूर ने लगाया मारपीट का आरोप
Last Updated: Oct 22, 2022 12:00 AM (IST)