Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अमिताभ चौधरी की कमी झारखंड के खेल जगत को हमेशा खलेगी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की तरफ से 19 अगस्त को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में आयोजित शोक सभा में क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए. शोक सभा की अध्यक्षता डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. सभा का संचालन डीसीए के पूर्व महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया. डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने स्व.चौधरी के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह एक अच्छे प्रशासक थे. हर दिल अजीज थे. अनुशासन से कभी समझौता नहीं करते थे. हमेशा क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहते थे. कभी दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं करते थे. उनके प्रयास से ही रांची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बना. धनबाद में भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगे रहते थे. कई राष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ. धनबाद में क्रिकेट के लिए वह स्वर्णिम काल था. दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने कहा कि अमिताभ चौधरी की कमी धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के खेल जगत को होगी. रणजी खिलाड़ी रतन कुमार ने कहा कि श्री चौधरी हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते थे. क्रीड़ा भारती के ललन सिंह ने  कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. अंत मे पुण्या आत्मा की शांति के लिए ईस्वर से प्राथाना की गई और दो मिन्ट का मौन रखा गया. कार्यक्रम में धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सहाय, रंजीत केसरी, ललन कुमार, अरविंद सिन्हा, उत्तम विश्वास, साधवेंद्र सिंह, ललित जगनानी, मनोज सिंह, रविजीत सिंह डांग, बाल शंकर झा, रत्नेश कुमार, द्वारिका तिवारी, संजय कुमार, अनिल सिंह, संजय सिंह, राजन कुमार, जे के नय्यर, सुनील कुमार, डॉ राज शेखर सिंह, पूनम शर्मा, अनापूर्णा सिंह, मनीष वर्धन, रतन कुमार, आमिर हासमी, सी एम झा, विकाश रानू, जावेद खान, रियाज़ खान, एस रहमान, महफूज आलम, शेखर गुप्ता, निशांत पाठक, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कंजिलाल, सुरेश कुमार, संगीत भट्टाचार्या, अभिजीत कुमार, कुंदन कुमार, राजीव रंजन सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव झा, अशीत सहाय, सुधीर पांडेय, इंदरजीत सिंह, श्री प्रकाश सिंह, प्रमोद गोयल और बड़ी संख्या में खेल संघों के पदाधिकारी व खिलाड़ी थे. यह भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-will-organize-teacher-honor-ceremony/">शिक्षक

सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सहोदया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही