Search

धनबाद:  हर्ल में स्थानीय को नौकरी मामले में प्रबंधन को जवाब देना होगा : सांसद

Sindri : सिंदरी (Sindri) हर्ल खाद कारखाने में स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार पर भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ ने धरना दिया. धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार 8 मई को धरना में स्थानीय लोगों के नियोजन पर जोर दिया. सांसद पी एन सिंह ने कहा कि खेला मैं देख रहा हूं, हर्ल प्रबंधन को जवाब देना होगा. धनबाद के एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर हर्ल के मुख्य द्वार पर सोमवार से दो दिनों तक धारा 144 लागू है. हालांकि झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा, बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार व सिंदरी थाना प्रभार प्रभारी की उपस्थिति में निषेधाज्ञा के बावजूद मुख्य द्वार से मात्र 50 मीटर की दूरी पर झामुमो का धरना जारी रहा. धनबाद सांसद ने हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय का तबादला व एच आर की बर्खास्तगी की मांगग करते हुए कहा कि प्रबंधन से सत्ता व विपक्ष दोनों नाखुश हैं. बुद्धिहीन प्रबंधक दूतों को भेजकर आवाज टेप करा रहा है. प्रबंधन को 8 लाख लोगों के समर्थित सांसद पर विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि हर्ल के पूर्व महाप्रबंधकों ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की बातों को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि हर्ल एच आर विभाग पैसा लेकर आउटसोर्सिंग में मजदूरों को काम पर लगाता है. उन्होंने धरना में अनुपस्थित सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक व हर्ल प्रबंधन के बीच मधुर संबंध की भी चर्चा की. सांसद ने विगत 9 जनवरी को हर्ल एच आर विक्रांत कुमार के आवास पर गोली चलने की घटना का जिक्र किया व कहा कि प्रशासन को धारा 211 के तहत हर्ल एच आर को गलत सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर्ल एच आर गैरकानूनी आर्म्स रखकर खुद पर गोली चलवाता है. बोरा सिलने के काम में भी धनबाद जिला के किसी स्थानीय व्यक्ति नहीं रखा जा रहा है. कहा कि फिलहाल दो दिनों का महाधरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी लिखित जानकारी देंगे. धरना में मौजूद सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी ने कहा कि हर्ल प्रोजेक्ट में रोजगार की आस लगाए बैठे स्थानीयों ने प्रोजेक्ट का निर्माण किया. सिंदरी विधायक द्वारा प्रोजेक्ट में लगाए गए कार्यरत मजदूरों को कारखाना बनने के बाद चुन चुनकर निकाला गया है. बाहरी श्रमिकों को निकालकर रैयतों व विस्थापितों को प्राथमिकता देनी होगी. धरना का संचालन जिला महामंत्री निताई रजवार ने किया.भाजपा नेता मानस प्रसून, धर्मजीत चौधरी, घनश्याम ग्रोवर, शैलेश सिंह, कुमार महतो, विजय सिंह, मनोज मिश्रा, अरविंद खत्री, पशुपति महतो, कार्तिक मुखर्जी, दिनेश सरखेल, रविश्वर मरांडी, गोरांग मंडल, उत्तम चौबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp