Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  शीघ्र खुलेगा जिला कांग्रेस कार्यालय का ताला : राजेश ठाकुर

विशेष संवाददाता Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का ताला किसी भी क्षण खुल सकता है. पिछले 12 वर्षों से कार्यालय में ताला लटका है. यही स्थिति कांग्रेस के श्रमिक संगठन इंटक कार्यालय की है. एक दशक से भी अधिक समय से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता इधर-उधर बैठने को मजबूर हो रहे हैं. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज बातचीत में इस संवाददाता को बताया कि शीघ्र ताला खोलने के लिए विभागीय मंत्री आलमगीर आलम से बातचीत हुई है. इस बाबत शीघ्र ही निर्देश जाएगा. ज्ञातव्य है कि लुबी सर्कुलर रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, इंटक कार्यालय और यूनियन क्लब के पास किराया के मद में बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण जिला परिषद ने कोर्ट का सहारा लिया था. कोर्ट का निर्णय होने के बाद यूनियन क्लब ने राशि देकर अपना कारोबार शुरू कर दिया, जबकि इंटक और कांग्रेस कार्यालय में ताला लटका पड़ा है. श्री ठाकुर ने बताया कि कार्यालय खोलने को लेकर कांग्रेसजनों का चल रहा धरना उनके आक्रोश की अभिव्यक्ति है. यह स्वाभाविक भी है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य मुख्यालय से पहल शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही