Search

 
 
 

धनबाद :  घर की नौकरानी ने दिखाये ऐसे जलवे कि मालिक अदालत के चक्कर काटने को मजबूर

 
Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) सदर थाना क्षेत्र में कार्मिक नगर निवासी अमिताभ दत्ता को घर में काम करने के लिए नौकरानी रखना महंगा पड़ा. अब न्यायलय के चक्कर काट रहे हैं. साल 2019 में अमिताभ दत्ता ने अपने घर में काम करने के लिए नौकरानी रखी. परंतु जब वह घर से बाहर चले जाते थे, तो नौकरानी घर में बाहरी लोगों को ला कर गलत काम करने लगी. अमिताभ दत्ता को जब पड़ोसियों से नौकरानी की करतूत का पता चला तो उन्होंने उसे घर से निकलने को कहा. मगर नौकरानी ने दत्ता व उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी.

  घर से निकाला तो बैग से जेवरात हुए बरामद

श्री दत्ता व उनके परिवार ने स्थानीय थाने को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में 2021 में उसे घर से बाहर निकाला गया. उसके बैग से घर की मालकिन के जेवरात भी बरामद किये गए. नौकरानी ने जाते जाते गृह स्वामी व उसके परिवार को फिर धमकी दी. बदले में गृह स्वामी ने स्थानीय थाने में नौकरानी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया.

  लड़की बालिग, फिर भी पोक्सो एक्ट लगाया

नौकरानी ने भी कुछ दिनों बाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में दत्ता व उसके परिवार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया. भुक्तभोगी ने बताया कि उसके द्वारा दिए गए  कागजात के आधार पर लड़की पूरी तरह से बालिग़ है. फिर भी पुलिस ने उन पर और उनके परिवार पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया. मैंने थाने में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. आज पूरा परिवार जमानत पर है. नौकरनी अब भी धमकी दे कर पैसे की मांग कर रही है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही. स्थिति यह है कि कोई उन्हें किराये पर घर देने कोई तैयार नहीं. होटलों में रह कर गुजर बसर करना पड़ रहा है. दत्ता की पुत्री ने बताया कि इस तरह की नौकरानियों का गिरोह चल रहा है, जो भोले भाले लोगों से गरीबी का रोना रो कर पहले घरों में काम मांगती है, फिर उन्हें लूटने का काम करती है. ऐसे लोगों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-girl-going-to-commit-suicide-was-rescued-by-railway-workers/">धनबाद

: खुदकुशी करने जा रही लड़की को रेल कर्मियों ने बचाया [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/dhanbad-a-girl-going-to-commit-suicide-was-rescued-by-railway-workers/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही