धनबाद : हर्ल के प्रबंधक निदेशक ने सांसद से की वार्ता, मांगें पूरी करने का आश्वासन
Sindri : सिंदरी (Sindri) धनबाद सांसद के धनसार स्थित आवास पर हर्ल प्रबंध निदेशक व प्रबंधन के साथ मंगलवार 16 मई को वार्ता हुई. वार्ता में भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ की मांगों पर आश्वसान देते हुए निदेशक एस पी मोहंती ने कहा कि केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री के साथ बैठक कर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. सांसद ने निदेशक से कहा कि प्रबंधन स्थानीय लोगों को नियोजन पर जोर दे. चयन सिंदरी स्थित स्थानीय नियोजनालय से हो तथा छंटनी ग्रस्त मजदूरों को पुनः बहाल कर बकाया राशि का भुगतान भी किया जाए. न्यूनतम मजदूरी नहीं देने वाले संवेदकों को हर्ल ब्लैक लिस्टेड करे. स्थानीय गांवों में विकास कार्य शुरू करे. गुंडा तत्वों को प्रोत्साहन देना बंद करे. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि प्रबंधन स्थानीय लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है. सांसद ने बताया कि निदेशक ने आश्वस्त किया है कि 26 मई तक रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि विगत 8 मई को धनबाद सांसद व 9 मई को विधायक राज सिन्हा के हर्ल गेट पर प्रदर्शन व संबोधन के बाद हर्ल के वरीय प्रबंधन ने कदम बढ़ाते हुए सांसद पशुपति नाथ सिंह से मुलाकात की. बैठक में हर्ल सिंदरी के वाइस प्रेसिडेंट दीप्तेन राय, एच आर हेड विक्रांत कुमार, एच आर नीरज कुमार, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक धर्मपत्नी तारा देवी, भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ धनबाद जिलाध्यक्ष बलदेव महतो, भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष शिवलाल रजवार, महामंत्री जयदेव महतो, भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री निताई रजवार, कुमार महतो, शैलेश सिंह, विजय सिंह, मनोज मालाकार व अजय तिवारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment