Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मानव सेवा परिवार ने राहगीरों को शर्बत पिलाया व फल बांटे

Maithan :  मानव सेवा नारायणी परिवार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 5 मई शुक्रवार को चिरकुंडा रेलवे फाटक के समीप हनुमान मंदिर के पास गरीबों व राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया और फल वितरण किया. फलों में अंगूर व तरबूज के साथ आइसक्रीम भी दिया गया. परिवार की प्रमुख मंजू अग्रवाल ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है. इसी उद्देश्य से परिवार के सदस्यों द्वारा हमेशा गरीबों को भोजन कराया जाता है और गरीब बच्चियों की शादी में हर सम्भव मदद की जाती है. मौके पर वसंती शर्मा, पुष्पा अग्रवाल, रामा शर्मा, निरंजन, विजय, आर्यन, मटरू अग्रवाल, झब्बू साव, शीशम अग्रवाल, सानवी, नंदलाल रावत, प्रदीप दा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही