Search

धनबाद : झरिया में महिला की मौत पर चर्चाओं का बाजार गर्म

Jharia : झरिया (Jharia)   झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार श्याम मंदिर के समीप बुधवार 8 मार्च को दो पड़ोसियों के विवाद में 23 वर्षीय तानिया देवी की तबीयत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई. इस मौत से तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है. जानकारी पाकर झरिया पुलिस पहुंची व मामले की छानबीन की. तानिया के पति राजेश ने बीमारी से पत्नी की मौत होने की शिकायत पुलिस से की. मृतक की मां सुनीता बर्णवाल ने बताया कि पडोस का मनीष आये दिन किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है. बुधवार को भी अपने दोस्तों के साथ तेज आवाज में बाजा बजा रहा था. जब विरोध किया तो मारपीट करने लगा. घर में दो बेटियों के साथ थी. मारपीट होता देख बड़ी बेटी तानिया की तबीयत खराब होने लगी. दामाद राजेश को जानकारी दी. उसके बाद तानिया को झरिया के एक स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी पाकर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा पहुंचे. पुलिस अधिकारी अकबर ने परिजनों से जानकारी ली. पति राजेश ने पुलिस को तानिया की मौत बीमारी से होने की बात लिखित रूप में दी. बुधवार की रात ही उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौत की चर्चा पूरे झारिया में हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp