Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले दिनों धनबाद जिले के जियलगोड़ा स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सांसद खेल महोत्सव में 18 मार्च की रात को दुगोला-चैता के नाम पर अश्लील नृत्य का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है. धनबाद भाजपा के सांसद से खफा विक्षुब्ध गुट के कुछ नेताओं ने अश्लील नृत्य का वीडियो दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं को व्हाट्सएप पर भेजा है. हालांकि धनबाद भाजपा के नेता इस विषय पर बातचीत से कतरा रहे हैं. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. नेतृत्व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं से भी जानकारी ले रहा है.
धनबाद: सांसद खेल महोत्सव में अश्लील नृत्य का मामला पहुंचा दिल्ली
Last Updated: Mar 21, 2023 12:00 AM (IST)