Search

धनबाद: गोविंदपुर में जलसंकट पर बैठक रही हंगामेदार

Govindpur: गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय परिसर में जल संकट को लेकर सोमवार 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक हंगामेदार रही. बैठक में विशेष रुप से उपस्थित बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि गोविंदपुर को ज्यादा पानी मिले, इसकी अनुशंसा जिला प्रशासन को की जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खराब चापाकल की तत्काल मरम्मत एवं आवश्यकता के अनुसार नए चापाकल लगवाने का काम शीघ्र किया जाएगा.   उन्होंने ग्रामीणों से प्रस्ताव मांगा है. बैठक में विगत शुक्रवार की रात 4 वल्व खोलकर ले जाने वालों से तत्काल वल्व लौटाने अन्यथा थाना में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई.  इसके 2 घंटे बाद लोगों ने वल्व लौटा दिए. जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी ने कहा कि भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गोविंदपुर को मिलने वाले 125 एमएलडी पानी के कोटा को बढ़ाकर 250 एमएलडी कराने के लिए ग्रामीणों का आवेदन सांसद की अनुशंसा के साथ उपायुक्त को दिया जाएगा. बैठक में गोविंदपुर पश्चिम के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र रजक ने ग्रामीणों द्वारा पीएचइडी परिसर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की. सांसद प्रतिनिधि बलराम साव ने कहा कि जलापूर्ति बढ़ाने के लिए उन्होंने सांसद अनुशंसित पत्र मुखिया ममता देवी व कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार को सौंपा है. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए. काफी संख्या में महिलाएं भी थी. बैठक में मैथन जलापूर्ति योजना के क्षतिग्रस्त वल्व को तत्काल ठीक करा कर मंगलवार से जलापूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया गया. पूर्व पंचायत समिति सदस्य विवेकानंद पांडेय ने जल वितरण का स्वतंत्र प्रभार निजी कर्मी अशोक कुमार को देने की मांग की. महिला नेत्री राधा देवी ने भीषण गर्मी को देखते हुए जल समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की. अध्यक्षता वीरेंद्र रजक ने की एवं संचालन शत्रुघ्न साव ने किया. बैठक में दारोगा गोपाल चंद्र घोष,  पूर्व मुखिया नीलू मुखर्जी, जितेश जायसवाल, रिजवान अंसारी, अमजद अंसारी, संजय भगत, राजेश शर्मा , नवीन दत्ता, अनूप साव, गोवर्धन गोराई, दामोदर पांडे, राजा दास , विनोद प्रसाद बर्मन, विपिन रजक, सोनू शर्मा, इंद्रदेव विश्वकर्मा, जल सहिया नमिता देवी, साधना देवी, नमन दास, झंटू शेख, हिप्पी विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, राजू बर्मन, नागेश्वर चौधरी, मधु धीवर दिवाकर पांडेय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp