Search

 
 
 

धनबाद: भगवान की हर लीला में छिपा है संदेश : सुरेन्द्र हरिदास महाराज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  डीएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में भागवत कथा के छठे दिन सोमवार 20 जून को सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने श्रीकृष्ण भगवान के बाल रूपों का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान की हर  लीला में एक संदेश है. उन्होंने कहा सत्संग को व्यापार बना दिया गया है.  भक्तों को भगवान से नहीं जुड़ने दिया जा रहा है. भागवत कथा अमीरों की कथा बनकर रह गई है. परंतु आज कोयलांचल में गरीब भक्त भी इसका आनंद ले रहे हैं. कथा के छठे दिन सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने पंडाल में बैठे सभी भक्तों को भजन "अनमोल तेरा जीवन यूं ही गंवा रहा है किस ओर तेरी मंजिल किस ओर जा रहा है " श्रवण कराया”. कहा कि लोग कहते हैं कि भगवान की भक्ति समय आने पर कर लेंगे. भजन कर लेंगे. लेकिन संत, महात्मा कहते हैं कि प्राण प्रस्थान करते समय तुम्हे सांस लेना मुश्किल हो जाएगा, तो उस समय स्मरण कैसे करोगे. यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय">https://lagatar.in/celebrations-on-international-yoga-day-will-be-held-on-21st-june-at-golf-ground/">अंतर्राष्ट्रीय

योग दिवस पर 21 जून को गोल्फ ग्राउंड में होगा समारोह [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही