Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीप बोरिंग करते निकली खदान, गांव वालों ने कोलियरी अधिकारियों को बंधक बनाया

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पानी की समस्या से निजात पाने के लिए मालकोड़ा गांव के लखीकांत गोराई बोरिंग करा रहे थे. परंतु 105 फीट बोरिंग होने के बाद खदान मिल गई. गांव के नीचे खदान होने की जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों से वार्ता करने श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक पीके मिश्रा पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया. बाद में ग्रामीणों से कोलियरी अभिकर्ता कलबल भास्कर भी पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर सीआइएसएफ के जवान पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दोनों को बंधन मुक्त कराया. अभिकर्ता कलबल भास्कर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बुधवार को वार्ता की जाएगी. उसके बाद गुरुवार को कोलियरी कार्यालय परिसर में बैठक कर मामले का समाधान किया जाएगा. उसके बाद ग्रामीण शांत हुए.

    ग्रामीणों को गांव जमींदोज होने का भय

इस संबंध में ग्रामीण संतोष गोराई,  संजय गोराई,  विजय गोराई,  हराधन गोराई,  दिनेश गोराई, आसित गोराई आदि ने बताया कि गांव के लखीकांत गोराई अपने आवास के समीप डीप बोरिंग करा रहे थे. 105 फीट बोरिंग होने के बाद ऑपरेटरों ने नीचे खदान होने की बात कहकर काम करने से इंकार कर दिया. ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्हें भय सताने लगा कि गांव कभी भी जमींदोज हो सकता है. ग्रामीणों का आरोप है कि मात्र 600 मीटर की दूरी पर गांव है. परंतु गांव में पानी की व्यवस्था तक कोलियरी प्रबंधन द्वारा नहीं की जा रही है. हैवी ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरारें पड़ रही हैं. प्रबंधन ने घरों की मरम्मत कराने की बात कही थी. परंतु आज तक उस पर अमल नहीं हुआ. इधर गांव के नीचे खदान से कोयला निकालकर जमीन को खोखला कर दिया गया है. कभी भी गांव जमीन में समा सकता है.

  बातचीत से होगा शंका का समाधान: कोलियरी प्रबंधक

कोलियरी प्रबंधक पीके मिश्रा का कहना है कि श्यामपुर बी कोलियरी की भूमिगत खदान से लगभग 300 फीट नीचे से कोयले की निकासी की जा रही है. भूमिगत खदान गांव की बगल से निकली है. गांव को छोड़ दिया गया है. राष्ट्रीयकरण के पहले से खदान होगी. ग्रामीणों के शंका समाधान के लिए वैज्ञानिक जांच कराने की मांग वरीय पदाधिकारियों से करेंगे. वर्तमान समय में कोलियरी का नक्शा भी ग्रामीणों को दिखाया गया. परंतु वे लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. बुधवार एवं गुरुवार को बातचीत के जरिये मामले का समाधान कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-pensioners-forum-raises-voice-against-hike-in-housing-rent/">धनबाद

: डीवीसी पेंशनर्स फोरम ने आवास भाड़ा बढ़ोतरी के खिलाफ उठाई आवाज [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही