Search

 
 
 

धनबाद: प्रबंधन की लापरवाही से बंद हो गई थी खदान, अब होगा, उत्पादन शुरू

 

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने किया एलान, सभी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Jorapokhar: सेल जीतपुर कोलियरी प्रबंधन की लापरवाही से एक वर्षो से बंद खदान में  सोमवार से उत्पादन शुरू होने की दिशा में काम शुरू हो गया है. उक्त बातें संयुक्त संघर्ष समिति के मजदूर प्रतिनिधियों ने माइनिंग ऑफिस में प्रेस वार्ता कर कही है. वार्ता में रमन मिश्रा ने कहा कि 9 जून 2022 से ही कोलियरी बंद हो गई है. इससे पूर्व सेल कंपनी ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए आम सभा की. कोलियरी में प्रत्येक दिन 500 टन कोयला का उत्पादन होता था. परंतु अब 1500 टन उत्पादन की योजना है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने कोलियरी पर रोक लगा दी थी. कोलियरी को चालू करने के लिए मोर्चा ने आम जनता के सहयोग से लड़ाई लड़ी. झरिया के सीओ को अल्टीमेटम भी दिया कि कोलियरी चालू नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. मोर्चा के सचिव सचिन सिंह ने कहा कि कोलियरी में 1 हजार मजदूर काम करते हैं, जिनमें 800 ठेका मजदूर हैं. कोलियरी बंद होने से ठेका मजदूरों की स्थिति खराब हो गई थी. अब सोमवार को कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य शुरू किये जाने से सभी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है. मोर्चा ने कहा कि लडाई के दम पर ही जीतपुर के ठेका मजदूरों की हाजिरी रेट अन्य कोलियरियों से बेहतर है. वार्ता में राजकुमार सिंह, प्रह्लाद दुबे, महेन्द्र चौधरी, अमरजीत पासवान, इसलाम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही