धनबाद : न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़ा, ठंड के तेवर पड़े नरम
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विगत 48 घंटे में धनबाद जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. दिन के अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 21 जनवरी को 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से पिछले 2 सप्ताह से कड़ाके की ठंड जेल रहे लोगों को राहत मिलने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है.

Leave a Comment