Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिलाई दुकान में घुस संचालिका के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर डिगवाडीह सर्कस मैदान के समीप बदमाशों ने 4 जुलाई की शाम महिला दुकानदार सोभा देवी से चेन की छि‍नतई कर ली. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. जोड़ापोखर थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला सोनी लेडीज टेलर की संचालिका है. उसने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे वह अपनी टेलरिंग दुकान में थी. तभी पल्सर बाइक से दो युवक पहुंचे. एक बाइक पर था, जबकि उसका साथी टेलर दुकान में आकर ब्लाउज सिलाई, साड़ी में फॉल लगाने का का रेट पूछने लगा. वह जैसी ही रेट बताने के लिए मुड़ी युवक उसके गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकला. दूसरा बाइक चालू रखा था. पहुंचने के साथ ही दोनों भाग गए. महिला दुकानदार ने बताया कि सोने की चेन 15 ग्राम की है. थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-centers-step-motherly-treatment-with-jharkhand-suppressed-36-thousand-crores-hemant/">धनबाद

: झारखंड के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार, दबाए .36 हजार करोड़ – हेमंत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही