Search

धनबाद : विधायक ने की नए बार भवन में लिफ्ट लगाने की घोषणा

Dhanbad : भाजपा विधायक राज सिन्हा शनिवार 10 जून को धनबाद बार एसोसिएशन पहुंचे और नवनिर्मित बार भवन का मुआयना किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, महासचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी, संयुक्त सचिव प्रशासन ब्रजकिशोर करण, संयुक्त सचिव पुस्तकालय केदारनाथ महतो, सहायक कोषाध्यक्ष दीपक साह को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। विधायक ने मौके पर नवनिर्मित भवन में विधायक मद से लिफ्ट लगाने की घोषणा की. इस अवसर पर अधिवक्ता मानवेंद्र कुमार, विनय सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, सुबोध कुमार, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, चंद्रकांत, सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, स्वाति कुमारी, रितु कुमारी, कन्हैया लाल ठाकुर आदि अधिवक्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp