Search

धनबाद : कर्मियों की छंटनी मामले में विधायक ने अधीक्षक से की बात, सीएम से भी मिलेंगे

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad) के 120 ठेका कर्मियों की छटनी के मुद्दे पर कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने 17 मई को विधायक राज सिन्हा से मिलकर ज्ञापन सौंपा. कर्मियों ने छंटनी के फैसले पर अविलंब रोक लगवाने का आग्रह किया. विधायक ने त्ववरित संज्ञान लिया और  अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल से मुलाकात की. लेकिन मामला राज्य सरकार से जुड़ा होने की वजह से बात नही बन सकी. इसके बाद विधायक ने राज्य के अपर स्वास्थ्य सचिव से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन पर बात नहीं हो सके. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. राज सिन्हा ने कहा कि छंटनी का फैसला असंवेदनशील है. यह अस्पताल को बंद करने की सरकार की साजिश है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp