Dhanbad : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में गेस्ट शिक्षकों की बहाली में अनियमितता को लेकर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. विधायक ने राज्यपाल को यह पत्र 16 फरवरी को लिखा था. जिसे 27 फरवरी को बीबीएमकेयू के कुलपति कार्यालय में भी रिसीव करवाया गया है. बहाली में गड़बड़ी मामले को शुभम संदेश अखबार ने 15 फरवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था. विवि प्रशासन अब तक चुप्पी साधे बैठा है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
: दिव्यांग छात्रा को हियरिंग मशीन पहनने पर परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा तक रोका [wpse_comments_template]
जनवरी में हुई थी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति
ज्ञात हो कि जनवरी में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में नियमों को ताक पर रखकर 22 अतिथि शिक्षकों की बहाली की गई थी. बाद में आदर्श नगर हीरापुर निवासी एक अभ्यर्थी अनुराधा कश्यप ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए कुलपति प्रो. शुकदेव भोई, विधायक, सांसद, राज्यपाल सहित सरकार के सचिव को पत्र भेजने की बात कही थी. अनुराधा का दावा है कि अतिथि शिक्षक बहाली में उन अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जो पीके रॉय कॉलेज के स्थाई या सेवानिवृत्त शिक्षकों के रिश्तेदार है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-divyang-student-stopped-for-half-an-hour-at-the-examination-center-for-wearing-hearing-machine/">धनबाद: दिव्यांग छात्रा को हियरिंग मशीन पहनने पर परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा तक रोका [wpse_comments_template]
Leave a Comment