Search

 
 
 

धनबाद : हिन्दी का जितना करेंगे इस्तेमाल, उतनी होगी समृद्ध : प्रो राजेन्द्र प्रताप

 

आरएस मोर कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस, संगोष्ठी भी हुई

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा 14 सितंबर गुरुवार को "वैश्वीकरण के दौर में हिंदी का महत्व" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कर रहे प्रो इनचार्ज डॉ राजेन्द्र प्रताप ने कहा कि किसी भी भाषा का विकास उसके उपयोग के आधार पर होता है. हम हिंदी का जितना प्रयोग करेंगे, वह उतनी ही समृद्ध होगी. संगोष्ठी को प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार, प्रो अविनाश कुमार, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो विनोद एक्का एवं डॉ. अजित कुमार बर्णवाल ने संबोधित किया. मंच संचालन हिंदी प्रो तरुण कान्ति खलखो व धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजित कुमार बर्णवाल ने किया. संगोष्ठी में डॉ संजू कुमारी, डॉ रत्ना कुमार, डॉ शबनम परवीन, डॉ अशोक सिंह, प्रो स्नेहलता तिर्की, डॉ कुसुम रानी, प्रो कुहेली बनर्जी, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, डॉ अमित प्रसाद, डॉ अवनीश मौर्या, प्रो पूजा कुमारी, प्रो स्नेहलता होरो, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो इकबाल अंसारी, मो शारिक, शंकर रविदास, मनोज तिर्की सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही