Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पग्गी हत्या कांड के तीनों आरोपियों की मां ने पुत्रों को बताया निर्दोष

Jharia : झरिया (Jharia) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला निवासी रंजीत सिंह उर्फ पग्गी हत्या कांड के आरोपी जिशु कुमार के घर पर गुरुवार 2 मार्च की देर रात गोली चलने के प्रकरण में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. तीनों आरोपियों की माताओं ने शनिवार 4 मार्च को अपने पुत्रों को निर्दोष बताया. उन्होंने पुलिस को बताया कि सुनियोजित तरीके से उनके लड़कों को फंसाया जा रहा है. आरोपी कृष्ण साव की मां सुनैना देवी का कहना है कि उनका बेटा प्राइवेट गाड़ी का ड्राइवर है. सवारी लेकर रांची एयरपोर्ट गया था.  पुलिस वहां के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर सकती है. एक अन्य आरोपी आकाश रजक की मां सहोदी देवी ने कहा कि उनका पुत्र पाइप लाइन में सुपर वाइजर का काम करता है. घटना के वक्त उसके मोबाइल फोन की जांच पुलिस कर सकती है. तीसरे आरोपी मनीष शर्मा की मां मीणा देवी ने बताया कि उनका बेटा घटना के वक्त घर में था. जिशु ने इस्टाग्राम में मैसेज किया था, उसको लेकर दोनों में फोन पर बकझक हुई थी. एक साजिश के तहत घटना को अंजाम देकर फंसाया गया है. पग्गी हत्या कांड में गवाही दिलाने के लिए रोका जा रहा है. मनीष शर्मा के पिता राम अवतार शर्मा ने भी जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें लिखा है कि जिशु पग्गी हत्या कांड में जेल से बाहर आया है. ज्ञात हो कि हत्या कांड के बाद फुसबंग्ला, जामाडोबा शास्त्री नगर ,अयोध्या नगरी के युवकों में बदले की भावना को लेकर रंजिश है. कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है. हालांकि जोड़ापोखर पुलिस मामले की अहमियत को समझते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही