Search

 
 
 

धनबाद: हाइवा एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा का आंदोलन जारी, प्रबंधन ने चुप्पी साधी

 

बीस प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी की मांग पूरी होने तक परिचालन ठप रखने की दी चेतावनी

Niras :  एमपीएल की कोयला व छाई ढुलाई में 20 प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी की मांग को लेकर हाइवा एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार 3 जुलाई को तीसरे दिन भी जारी रहा. आंदोलन का ट्रांसपोर्टिंग पर व्यापक असर पड़ा है. तीसरे दिन भी सड़क सुनसान रही. हालांकि एमपीएल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं हुई है. इधर आंदोलनकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बताते चलें कि संयुक्त हाइवा एसोसिएशन ने पहले भी भाड़ा बढ़ोतरी की मांग करते हुए 1 जुलाई से कोयला व छाई ढुलाई में लगे हाईवा को बंद करने की चेतावनी दे दी थी. एमपीएल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं हुई तो शनिवार 1 जुलाई से परिचालन ठप कर दिया. हाडिया जाम हनुमान मंदिर के समीप सभी धरना पर बैठ गए. आंदोलन का नेतृत्व निरसा हाइवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी, सचिव श्रीकांत पांडे,  संरक्षक संजय सिंह,  स्थानीय हाइवा एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू ओझा, सचिव मनजीत सिंह, अमल मिश्रा, आम हाइवा ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, सचिव प्रवीण तिवारी व मनु सिंह कर रहे हैं.

  वक्ताओं ने एमपीएल प्रबंधन के प्रति जताया रोष

आंदोलन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एमपीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. कहा कि कहा कि 13 साल से हाइवा कंपनी की छाई व कोयला की ढुलाई कर रहा है. परंतु भाड़ा एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ाया गया. धनबाद के एसडीएम की मौजूदगी में निर्णय हुआ था कि प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी होगी, जो नहीं हुआ. वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की तरह एमपीएल प्रबंधन फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहा है. अब इस नीति को चलने नहीं दिया जाएगा. तीनों एसोसिएशन प्रबंधन की नीति को समझ चुके हैं. इसलिए एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय ले लिया है. वक्ताओं ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही