Search

 
 
 

धनबाद:  1886 में शुरू आंदोलन ने दुनिया के मजदूरों को दिखाया मुक्ति का रास्ता: काली सेनगुप्ता

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 1 मई सोमवार को सिंदरी के कल्याण केंद्र मैदान में ठेका मजदूर यूनियन (सीटू) सिंदरी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. शुरुआत शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ाकर 1886 के शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई. इस अवसर पर सीटू के वरिष्ठ नेता काली सेनगुप्ता ने कहा कि आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन की बुनियादी मांग के साथ शुरू हुआ आंदोलन पूरी दुनिया के मजदूरों को अपनी मुक्ति का रास्ता दिखाने वाला साबित हुआ. मजदूरों को संबोधित करते हुए ज्ञान विज्ञान समिति के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि सैंकड़ों साल के कठिन आंदोलन से प्राप्त अधिकार वर्तमान सरकार मजदूरों से छीन रही है. सरकार के खिलाफ देश के सभी मेहनतकशों को एक होकर जोरदार आंदोलन करना होगा. संगोष्ठी में ठेका मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर महासचिव गौतम प्रसाद, सचिव सूर्य कुमार सिंह, जनवादी लेखक संघ के स्वामीनाथ पांडे, नरेंद्र नाथ दास व बबलू बाउरी ने भी विचार व्यक्त किये. अध्यक्षता काली सेनगुप्ता ने की व संचालन विकास ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन सुबोल चंद्र दास ने किया. इस मौके पर राम लायक राम, रामलाल महतो, गोपाल राय, महादेव मांझी, मिथिलेश कुमार महतो, इंद्रजीत महतो, डोमन महतो, आर के प्रमाणिक, शिबू राय, राजेश सुनार, बबीता देवी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन, वकील महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही