Bhuli: नगर निगम की टीम दूसरे दिन 18 मई गुरुवार को भी सेप्टिक टैंक हादसे की जांच की. टीम ने सेप्टिक टैंक मे सफाई मजदूरों के नीचे उतरने, उन्हें बाहर निकालने की परिस्थियों व समय के बारे में बारीकी से जानकारी ली. सेफ्टी टैंक के तीनों चेम्बरों को फीते से भी नापा. टैंक की गहराई व चौड़ाई की भी जांच की. प्राप्त सूचना के अनुसार जांच टीम घटना स्थल का मुआयना कर धनबाद के उपायुक्त को रिपोर्ट सौंप कर बैठक कर रही है. टीम ने फिर आश्चर्य व्यक्त किया कि जब पूरे देश में सेफ्टी टैंक की मैनुअली सफाई पर रोक लगी हुई है तो आखिर किस परिस्थिति में भूली नगर प्रशासन ने सफाई कार्य करने का आदेश दिया. जांच टीम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी. जांच टीम में नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा, कनीय अभियंता विकास कुमार, भूली नगर प्रसासन के कार्मिक प्रबंधक आनंद प्रकाश,सिविल इन्जिनियर राजेश कुमार,नरेश सिंह,सत्येंद्र सिंह,पूर्व पार्षद अशोक यादव, एवं सुपरवाइजर सिकंदर आदि के अलावा नगर निगम के सफाई कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन भी की सेप्टिक टैंक घटना की जांच
Last Updated: May 18, 2023 12:00 AM (IST)