Search

 
 
 

धनबाद: बिनोद बिहारी इंटर कॉलेज बलियापुर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बिनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय व विकास समिति बलियापुर द्वारा बुधवार 15 जून को मार्क्सवादी विचारक, समाज चिंतक एवं  संत राजनीतिज्ञ कॉमरेड एके राय की 88 वीं जयंती और पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विकास समिति के अध्यक्ष सह सिंदरी के पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो ने सर्व प्रथम एके राय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात बलियापुर और गोविंदपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव में के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.

  साम्राज्यवाद और पूंजीवाद हो रहा हावी: आनंद महतो 

आनंद महतो ने राजनीतिज्ञ संत कॉमरेड एके रॉय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार राजनीति का बाजारीकरण किया जा रहा है, उसमें साम्राज्यवाद और पूंजीवाद हावी हो रहा है. उसी साम्राज्यवाद और पूंजीवाद के खिलाफ सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समाजवाद स्थापित करना होगा. तभी समाज के सभी वर्गों को उसका हक अधिकार मिल पाएगा. जनप्रतिनिधि का काम ही समाज कल्याण का होना चाहिए ना कि अधिकारियों की और पूंजीपतियों की जी हुजूरी करना. तभी कॉमरेड एके राय के सपनों का झारखंड बना सकते हैं. समारोह को मासस केंद्रीय सचिव कॉमरेड बबलू महतो, मायुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड जगदीश रवानी, विकास समिति के सचिव सह बलियापुर पूर्वी के मुखिया गणेश चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, अजीज अहमद ने भी संबोधित किया. मौके पर देवाशीष पांडे, सुनील महतो, वरुण सरकार, काशीनाथ मंडल, जनार्दन महतो, काजल महतो, मंगल महतो, शीतल दत्ता, अमित बनर्जी, विजय रजक, संजय रजक, दिलीप महतो, रवि महतो, धनंजय मिर्धा, अनिल महतो, आमोद बाउरी एवं महाविद्यालय के सभी गणमान्य शिक्षक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ak-rais-dream-of-exploitation-free-jharkhand-is-still-incomplete-haldhar-mahto/">धनबाद:

 ए के राय का शोषण मुक्त झारखंड का सपना अब भी अधूराः हलधर महतो [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही