Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच कोल सिटी शाखा धनबाद की नवगठित कार्यकारणी ने रविवार 9 अप्रैल को होटल सेवॉय में शपथ ग्रहण किया. कार्यक्रम की शुरुआत मंडलीय उपाध्यक्ष अजय तायल, मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा शिल्पा अग्रवाल व संस्थापक अध्यक्ष साधना देवरालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. कोल सिटी शाखा के नए अध्यक्ष राजेश केजरीवाल,सचिव आशीष कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल के साथ सभी कार्यकारणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया. नई कार्यकारणी के सदस्यों ने पीड़ितों की सेवा को ईश्वर सेवा बताते हुए भविष्य में और भी बेहतर तरीके से ऊर्जावान होकर कार्य करने की बात कही.पूर्व शाखा अध्यक्ष विकास पटवारी ने अपने कार्यकाल में हुए जनसेवा के कार्यों को मंच के समक्ष प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा संस्थापक अध्यक्ष नरेश केजरीवाल ,प्रवीण गोयल, ललित अग्रवाल, पंकज भुवनिया,विवेक लिलहा,रवि अग्रवाल,विकाश अग्रवाल,विनोद गोयल,सुमित केजरीवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच की नवगठित कार्यकारणी ने ली शपथ
Last Updated: Apr 09, 2023 12:00 AM (IST)