केंद्रीय विद्यालय, मैथन में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य पर कार्यशाला का आयोजन Maithon : केंद्रीय विद्यालय, मैथन में 22 जून गुरुवार को ‘रूट्स-2-रूट्स’ के द्वारा ओडिसी शास्त्रीय नृत्य विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस अवसर पर कलाकार शोभा बिष्ट ने ओडिसी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करते हुए छात्रों को नृत्य की मूल बातें बतायीं. उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में कला व संस्कृति को विकसित करना है. रूट्स-2-रूट्स एक गैर लाभकारी संगठन है, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से शांति और समझ को बढ़ावा देता है. 2004 में स्थापित इस संगठन ने संगीत, नृत्य, कला और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के अन्य रूपों के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने के लिए सौ से अधिक देशों के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के विषय में शैक्षिक संसाधन तैयार करना, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और सामुदायिक संगठनों के साथ काम करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान का समर्थन करने वाली नीतियों की वकालत करना आदि संगठन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने केवि मैथन के शिक्षकों और प्राचार्य नवेंदु पाराशर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कार्यशाला सफल रही. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chandravanshi-samaj-honored-2-girl-students-who-performed-better-in-inter/">धनबाद
: इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 2 छात्राओं को चंद्रवंशी समाज ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
धनबाद : बच्चों को बताई गईं नृत्य की बारीकियां
Leave a Comment