Search

 
 
 

धनबाद : डीएमडीए की नई समिति के पदाधिकारियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के विकास नगर स्थित धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन (डीएमडीए) हॉल में रविवार 10 जुलाई को वर्ष 2022-24 के लिए चयनित समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई गई. नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रगान के साथ निर्वाची पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल और सह चुनाव पदाधिकारी बलविंदर सिंह सलूजा ने शपथ ग्रहण कराया. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के हित में कार्य करने, विपरीत परिस्थिति में एकजुटता दिखाने एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली. नयी कमिटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, सचिव प्रेम प्रकाश गंगेसरिया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मुच्छल, उपाध्यक्ष चेतन दोशी, संयुक्त सचिव मंजित सिंह ने शपथ ग्रहण किया. एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़े तमाम अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वाह दुकानदार भाइयों के हित में करेंगे.दुकानदारों की सबसे बड़ी समस्या सेल टैक्स या सरकारी विभागों से कागजी कार्रवाई होती है. उन समस्याओं का निदान सभी पदाधिकारी मिलकर करेंगे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही