Search

धनबाद :  शोषण से मुक्ति का मार्ग मात्र वामपंथियों के पास : आनंद महतो

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लेनिन जयंती पर 22 अप्रैल शनिवार को मासस का 51 वां स्थापना दिवस पुरानाबाजार टेम्पल रोड स्थित मासस कार्यालय में मनाया गया. इस मौके पर टेंपल रोड स्थित अग्रसेन भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया. महिला नेत्री शुक्ला दास, ललिता देवी एवं रंजीत यादव अपने समर्थकों के साथ मासस में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो, केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो, केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.. सभा को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है. आज हमारे पार्टी का 51 वां स्थापना दिवस है. आज ही के दिन लेनिन जयंती पर पार्टी की स्थापना हुई थी. उन्होंने कहा कि राज्य में तमाम तरह के शोषण से मुक्ति का सोच एक मात्र वामपंथियों के पास ही है. वर्ग संघर्ष ही समाज की सच्चाई है, जिसका अंतिम लक्ष्य समाजवाद और साम्यवाद है. केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो ने कहा कि मासस का जन्म अनवरत संघर्षों का परिणाम है, जिसका नेतृत्व कामरेड ऐ के राय जैसे प्रखर  मार्क्सवादी ने किया है. केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि लेनिन ने मार्क्सवाद का प्रयोग कर धरती पर समाजवाद की ठोस बुनियाद रखी और रूस में यूएसएसआर का गठन किया. इस अवसर पर मासस जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान, अगम राम, पार्वती चक्रवर्ती, मुक्तेश्वर महतो,  गणेश महतो, आनंद मयिपाल, सुभाष चटर्जी, दिलीप महतो, पवन महतो,  राणा  चट्टराज, टूटन मुखर्जी, हिमांशु मंडल,सारथी मंडल, धर्म बाउरी,  मनीष यादव, राकेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामप्रकाश महतो, समसुद्दीन अंसारी,गोपाल दास, सुरेश दास, भूषण महतो, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, देवाशीष पासवान, मंटू महतो, भगत राम महतो, राजेश बिरुआ,  कांता पासवान, शिव बालक पासवान, भगवान पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp