Search

 
 
 

धनबाद : भर्ती महिला का 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन, उसे सता रहा पैर काटने का डर

 

एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती मरीज का बढ़ता जा रहा दर्द, डॉक्टर नदारद

Dhanbad : धनबाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय महिला भारू मंडलाइन को अपना पैर काटने का डर सता रहा है. जांघ की हड्डी टूटने के बाद परिजनों ने बीते 19 जुलाई को उसे अस्पताल भर्ती कराया है. लेकिन डॉकटरों की लापरवाही के कारण 5 दिन बाद भी अब तक उसका ऑपरेशन नहीं हो सका है. मर्ज के साथ दर्द भी बढ़ता जा रहा है. महिला को महिला को आशंका है कि कहीं बारिश के मौसम में जख्म अंदर ही अंदर पक न जाये और पैर काटने की नौबत न आ जाए. महिला के बेटे साहेब मंडल ने बताया कि उसकी मां 18 जुलाई की रात नींद में पलंग से नीचे गिर गई और उसके दाएं पैर में तेज दर्द और सूजन आ गया. 19 जुलाई की सुबह उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे में जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर निकला. डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है. लेकिन उस दिन के बाद से डॉक्टर नदारद हैं. जिसके चलते ऑपरेशन नहीं हो पाया. मरीज की जांघ की  हड्डी का दर्द दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो केस से सम्बंधित डॉक्टर इन दिनों एक बड़े केस में व्यस्त हैं जिस कारण कई मरीजों ने बताया कि डॉक्टर बड़े केस में व्यस्त हैं, जिसके जलते कई मरीजों का ऑपरेशन रुका हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-not-hang-sho-cases-submit-reports-in-court-on-time-principal-district-judge/">धनबाद

: थानेदार मामले लटकाएं नहीं, समय पर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करें- प्रधान जिला जज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही