Search

 
 
 

धनबाद : बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगा : ज्ञानरंजन

 
Nirsa : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झरखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने का धनबाद ग्रामीण भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया है. ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि श्री मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और मजबूत होगा. उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा. 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी. प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी और विधानसभा में 65 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी. बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, घनश्याम ग्रोवर, जयप्रकाश सिंह, रामनारायण भगत, रमेश महतो, रानी कैराई, महामंत्री दिनेश सिंह, निताय रजवार, मंत्री फिरोज दत्ता, कविता वर्णवाल, सजंय महतो, दीपा दास, अमर मंडल, अनिल यादव, मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरि, बिपिन दा, सोशल मीडिया के फूलचंद मंडल, सुरजीत चंद्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश दास, सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, दिनेश मंडल, ओमप्रकाश बजाज, अमरदीप सिंह, किशन महाराज, अमृत दास शामिल हैं . यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-estimate-committee-found-irregularities-in-development-works-will-be-investigated/">धनबाद:

प्राक्कलन समिति को मिली विकास कार्यों में अनियमितता, होगी जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही