Search

 
 
 

धनबाद : देश को बांटने वाली पार्टी को भारत जोड़ो अभियान का अधिकार नहीं- पीएन सिंह

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-including-accused-aman-singh-in-the-assault-case/">

(Dhanbad) के सांसद पीएन सिंह ने कांग्रेस देश का विभाजन कराने वाली पार्टी है. पाकिस्तान इसी पार्टी के सत्ताकाल में अस्तित्व में आया. राहुल गांधी या कांग्रेस को भारत जोड़ो अभियान चलाने का कोई हक नहीं है. भारत को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया है. कश्मीर से धारा 370 और 35 A को हटाया गया. एक देश दो विधान दो प्रधान वाली मान्यता को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. पीएन सिंह 8 सितंबर को पीएम मोदी के नेतृत्व के 20 वर्ष पूरे होने पर चैंबर भवन में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.
सेमिनार में प्रधानमंत्री पर लिखी पुस्तक मोदी@20 ड्रीम मीट डिलीवरी पर चर्चा हुई. इस किताब की प्रस्तावना स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखी है. पीएन सिंह ने कांग्रेस शासन काल की विफलता पर प्रकाश डाला. कहा कि मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है, यह समझना भी महत्वपूर्ण है. किताब में प्रधानमंत्री अपने ``आइडिया ऑफ इंडिया`` को कैसे आकार दे रहे हैं इसका विस्तार से उल्लेख है.यह किताब बेस्ट सेलर साबित हुई है. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-purpose-of-bharat-jodo-yatra-to-unite-people-against-inflation-and-unemployment-brajendra/">धनबाद

: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करना भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य- ब्रजेन्द्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही