Search

 
 
 

धनबाद : कचरा डंपिंग यार्ड का बोर्रागढ़ के लोगों ने फिर किया विरोध, विधायक की फटकार के बाद बैरंग लौटे अधिकारी

 
विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा-सीएम से करेंगी शिकायत, जनसंख्या बहुल क्षेत्र को छोड़ कर डंपिंग यार्ड बनाने की दी नसीहत
Jharia : बोर्रागढ़ सीआईएसएफ कैम्प के समीप घने जंगलों के बीच नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने का मंगलवार 22 अगस्त को एक बार फिर ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया. ग्रामीणों ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार द्वारा लाए गए पेलोडेर को रोक कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी बोर्रागढ़ पहुंच गई. विधायक ने नगर निगम व रेमकी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए काम रोक कर वापस लौटने को कहा. विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र घने जंगलों से भरा पड़ा है. साथ ही यह भारी आबादी वाला इलाका है. पास में ही बीसीसीएल का मैगजीन हाउस है. डंप किए गए कचरे से मिथेन गैस निकलता है. अगर कुछ अनहोनी हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के कड़े रुख के बाद नगर निगम के अधिकारी व बोर्रागढ़ पुलिस वापस लौट गए. विधायक ने कहा कि धनबाद उपायुक्त अभी नए नए आए है. इसलिए उन्हें इस क्षेत्र की जानकारी नहीं है. यहां पर किसी भी हाल में कचरा डंप करने नही दिया जाएगा. इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगी. उन्होंने सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार को कहा कि कचरा डंपिंग से यहां लगाए गए पेड़ पौधों के साथ-साथ पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचेगा. झरिया में जनसंख्या बहुल क्षेत्र को छोड़ कर नगर निगम जनता को विश्वास में लेकर नियमानुसार कचरा डंपिंग करे तो किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-instructions-of-dse-beo-took-stock-of-shivlibari-middle-school/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डीएसई के निर्देश पर बीईओ ने लिया शिवलीबाड़ी मध्य विद्यालय का जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही