Search

 
 
 

धनबाद : सावन उत्सव में रातभर झूमे चिरकुण्डा के लोग

 
सूर्योदय सेवा समिति ने किया भजन संध्या का आयोजन, कलाकारों के भजन के दीवाना हो गये लोग
Maithon : सूर्योदय सेवा समिति की ओर से चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार 20 अगस्त की रात सावन उत्सव का आयोजन किया गया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सावन उत्सव में गायकों ने एक बढ़कर एक भजनों को अपनी मधुर आवाजों में प्रस्तुत कर लोगों को रातभर झूमाया. बर्णपुर से आये पप्पू मिश्रा के भजनों के लोग दीवाना हो गये. पप्पू मिश्रा के "भोले ओ भोले... , मोर भंगिया के मनाई दे हो भोलेनाथ...और अंडाल से आई सुरभि सिंह की "अब हमसे ना भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा सहित कई दमदार भजनों पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए. [caption id="attachment_736562" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SRADHALU-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> सावन उत्सव में उपस्थित श्रोतागण[/caption] कोलकाता से आये कृष्ण और राधिका नृत्य-नाटिका ग्रुप के कलाकारों ने भी भोलेनाथ और भारत माता पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम का संचालन तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी के किशोर लाला ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, सुनीता सिंह, नैना शर्मा, पवन शर्मा व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-speedy-execution-of-matters-related-to-public-grievances-dc/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जन शिकायत से जुड़े मामलों का शीघ्र करे निष्पादन - डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही